मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की दो बहनों ने अपने भाई के साथ भाई दूज का त्योहार मनाने की अनुमति के लिए शुक्रवार को सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
छोटा राजन की दोनों बहनों सुनिता चव्हाण और मालिनी सकपाल ने पटियाला हाउस न्यायालय के सत्र न्यायाधीश के समक्ष एक याचिका दायर की है। याचिका में राजन से मुलाकात करने और उसके साथ भाई दूज का त्योहार मनाने की अनुमति मांगी गई है।
दोनों बहनों ने कहा है कि वे अपने भाई से कभी नहीं मिली हैं। राजन को 27 वर्षो बाद भारत लाया गया है। याचिका में कहा गया है कि इतने लंबे समय तक भारत से दूर रहे राजन से अब वे मिलना चाहती हैं और उसके लिए दुआएं करना चाहती हैं।
सीबीआई की विशेष अदालत के सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार शुक्रवार दोपहर अपने घर पर इस याचिका पर कोई निर्णय ले सकते हैं। दोनों बहनें महाराष्ट्र में रहती हैं, और वे नई दिल्ली पहुंची हैं। छोटा राजन को दिल्ली में सीबीआई के एक हवालात में रखा गया है।