1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा: मिठाई का लालच देकर छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 3 चौकीदार गिरफ्तार

गोवा: मिठाई का लालच देकर छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 3 चौकीदार गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2018 03:52 pm IST,  Updated : Apr 29, 2018 03:52 pm IST

 दक्षिणी गोवा जिले में पुलिस ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी तीन चौकीदारों को गिरफ्तार किया है। 

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

गोवा: दक्षिणी गोवा जिले में पुलिस ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी तीन चौकीदारों को गिरफ्तार किया है। काणकोण पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र प्रभुदेसाई ने बताया कि गांव के मजदूर की बेटी के साथ चार महीनों में तीन अलग-अलग मौकों पर दुष्कर्म किया गया। प्रभुदेसाई ने संवाददाताओं से कहा, "एक निर्माण स्थल की चौकीदारी में तैनात मध्यप्रदेश के मनोज कुमार (20) और असम के जयदीप री (24) और रवि री (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का पिता भी इसी निर्माणस्थल पर काम करता था।"

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने बच्ची को मिठाई का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें एक दंडाधिकारी ने रविवार को पुलिस हिरासत में दे दिया है।  प्रभुदेसाई ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत