1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों की भर्ती में शामिल होने के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों की भर्ती में शामिल होने के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2020 07:58 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 07:58 pm IST

जम्मू कश्मीर पुलिस ने मारे गए एक आतंकवादी की मां और कुलगाम में सक्रिय एक आतंकवादी की बहन को आतंकवादियों की भर्ती करने में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिफ्तार किया है। 

Jammu and Kashmir, Slain terrorist- India TV Hindi
Slain terrorist's mother, militant's sister arrested for involvement in terrorist recruitment in Jammu and Kashmir । Photo for representation Image Source : PTI

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने मारे गए एक आतंकवादी की मां और कुलगाम में सक्रिय एक आतंकवादी की बहन को आतंकवादियों की भर्ती करने में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार (28 जून) को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया,‘‘आतंकवादी अब्बास शेख की बहन और मारे जा चुके आतकंवादी तौसीफ की मां नसीमा बानो को गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक)अधिनियम के तहत 20 जून को गिरफ्तार किया गया था।’’

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि महिला(बानो) युवाओं को आतंकवादी रैंक में भर्ती करने में शामिल थी। एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘गिरफ्तार की गई महिला की एक तस्वीर जिसमें वह अपने बेटे के साथ एक स्वचालित हथियार चला रही है, अपने आप सब कुछ कह देती है। उस वक्त उसका बेटा सक्रिय आतंकवादी था।’’ जम्मू कश्मीर पुलिस ने उन आलोचनाओं को खारिज किया कि वह आतंकवादियों के परिजन को बिना सबूत के निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि कानून के प्रावधानों के अनुरूप गिरफ्तारियां की गई हैं।

कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया,‘‘जम्मू कश्मीर पुलिस बिना सबूत के आतंकवादियों के परिवार को निशाना नहीं बनाती। सक्रिय आतंकवादी अब्बास शेख की बहन और मारे जा चुके आतंकवादी तौसीफ की मां नसीमा बानो को युवाओं को आंतकवादी रैंक में भर्ती करने में हालिया संलिप्तता के कारण 20 जून 2020 को गिरफ्तार किया गया।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत