नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में केंद्र सरकार आज अपने स्मार्ट सिटी के वादे को पूरा करने की शुरुआत कर देगी। स्मार्ट सिटी मिशन और अटल अमृत योजना की घोषणा के साथ ही देश के हर राज्य से कम से कम एक शहर अब शहर नहीं स्मार्ट सिटी कहलाएगा। इस मुहिम को तेज करने के लिए राज्यों से भी उनका सहयोग मांगा गया है।
राज्यों से मांगे गए नाम-
राज्य सरकारों से कहा गया है कि वो उन नामों को प्रस्तावित करें जिन्हें वो स्मार्ट सिटी बनवाना चाहते हैं या जिनमें स्मार्ट सिटी बनने की क्षमता है। इस काम के लिए राज्यों को 15 दिन का समय दिया गया है।
स्मार्ट सिटी की राज्यवार संख्या-
उत्तर प्रदेश-13, तमिलनाडू-12, महाराष्ट्र-10, मध्यप्रदेश-7, गुजरात-6, कर्नाटक- 6, राजस्थान-4, पश्चिम बंगाल-4, बिहार-3, पंजाब-3, आंध्र प्रदेश-3, हरियाणा-2, छत्तीसगढ़-2, झारखण्ड-1, हिमाचल-1 (संभावित लिस्ट)
(सबसे ज्यादा यूपी और तमिलनाडू में होगी स्मार्ट सिटी)
अगली स्लाइड मे समझें क्या है स्मार्ट सिटी