1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विज्ञान भवन में होगा तय कौन सा शहर बनेगा ‘स्मार्ट’

विज्ञान भवन में होगा तय कौन सा शहर बनेगा ‘स्मार्ट’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 25, 2015 07:42 am IST,  Updated : Jun 25, 2015 12:26 pm IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में केंद्र सरकार आज अपने स्मार्ट सिटी के वादे को पूरा करने की शुरुआत कर देगी। स्मार्ट सिटी मिशन और अटल अमृत योजना

smart city

जानकारों के मुताबिक एक स्मार्ट सिटी वह है जहां बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर हो जो नागरिकों को जीवन के लिए बेहतरीन सुविधाएं मिलें। जहां वातावरण स्वच्छ हो और अगर कोई समस्या आती है तो उसको तुरंत और कारगर तरीके से हल किया जा सके।

बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर
पानी और बिजली की 24 घंटे और 7 दिन सुविधा हो, सफाई और कचरा प्रबंधन की सुविधा हो। शहरी परिवहन व्यवस्थित और प्रदूषण रहित हो। आईटी कनेक्टिविटी-ई गर्वनेंस के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो।

समस्याएं आएं तो हल तुरंत और सटीक होगा
सूचना तंत्र मजबूत हो, इलेक्ट्रॉनिक सर्विस डिलेवरी हो, सड़कें शानदार होनी चाहिए। पानी बर्बाद नहीं होना चाहिए और वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट की सुविधा होनी चाहिए। ऊर्जा का नवीनीकरण हो और ग्रीन बिल्डिंग्स हों। ट्रैफिक से रिलेटेड सभी समस्याओं का हल सटीक और आसान होना चाहिए।
स्मार्ट सिटी और अमृत योजना में देश के 12 राज्यों की 70 फीसदी हिस्सेदारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 496 में से 225 शहरों को अब तक चुन लिया गया है जबकि शेष शहरों को चुनने की प्रक्रिया जारी है।

अटल मिशन योजना (अमृत)
इसी तरह अमृत योजना के तहत महाराष्ट्र में 37, तामिलनाडु में 33, आंध्र प्रदेश में 31, राजस्थान में 30, पश्चिम बंगाल में 28, बिहार में 27, ओडिशा और हरियाणा में 19, केरल में 18, पंजाब में 17, तेलंगाना में 15 और छत्तीसगढ़ में 10 शहरों को चिन्हित किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जून को 100 स्मार्ट सिटी तथा 500अमृत शहर और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों की विकास की योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत