गांधीनगर: गुजरात के भावनगर में स्वामी नारायण गुरुकुल में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तलवार हाथ में लेकर डांस किया। सामने आए कार्यक्रम के एक वीडियो में स्मृति दोनों हाथों में तलवार लेकर डांस करती दिख रही हैं। कार्यक्रम में उनके साथ छात्राओं का एक समूह भी डांस करता नजर आया। वह ‘कंधों से मिलते हैं कंधें, कदमों से कदम मिलते हैं… हम चलते हैं जब ऐसे तो दिल दुश्मन के हिलते हैं’ गाने पर डांस कर रही थीं।
Related Stories
बता दें कि भावनगर के स्वामिनारायण गुरुकुल में मूर्ति स्थापना महोत्सव चल रहा है, जो 21 नवंबर तक चलेगा। महोत्सव में हर रोज अलग-अलग तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। शुक्रवार को महोत्सव में महिला उत्कर्ष कार्यक्रम का आयोजम हुआ, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी के कहने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्राओं के साथ ‘तलवार डांस' किया। स्मृति ईरानी का यह ‘तलवार डांस' सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।