1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. स्मृति ईरानी: राहुल गांधी अपने ही संगठन के लिए बन गए हैं समस्या

स्मृति ईरानी: राहुल गांधी अपने ही संगठन के लिए बन गए हैं समस्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2019 04:14 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 07:23 pm IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर से राहुल गांधी पर निशाना साधा है और कहा है कि राहुल गांधी अपने ही संगठन के लिए समस्या बन चुके हैं

Smriti Irani say Rahul Gandhi become problem for his own Organisation- India TV Hindi
Smriti Irani say Rahul Gandhi become problem for his own Organisation

मुंबई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर से राहुल गांधी पर निशाना साधा है और कहा है कि राहुल गांधी अपने ही संगठन के लिए समस्या बन चुके हैं। स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी अपने खिलाफ कोर्ट में चल रहे मकद्दमों को राजनीतिक षडयंत्र बताते हैं और उनका यह बहाना एक कमजोर बहाना है। स्मृति ईरानी शुक्रवार को मुंबई में बोल रहीं थीं। 

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से कुछ सवाल भी पूछे, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने का विरोध करने वालों के साथ क्यों खड़े हैं और राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सैनानी वीर सावरकर का अपमान क्यों किया। विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी के प्रचार पर स्मृति ईरानी ने कहा कि वे अपनी पार्टी का प्रचार कैसे करते हैं यह उनका प्रश्न है, लेकिन राहुल गांधी जहां-जहां गए हैं वहां-वहां कांग्रेस पार्टी हारी है। 

स्मृति ईरानी ने 2019 का लोकसभा चुनाव राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी लोकसभा सीट से जीता है और इससे पहले वे राहुल गांधी के खिलाफ इसी सीट से 2014 का लोकसबा चुनाव भी लड़  चुकी हैं। स्मृति ईरानी इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी पर निशाना साध चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत