1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: लद्दाख के खारदुंगला में बर्फीला तूफान, 3 लोगों की मौत, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

जम्‍मू कश्‍मीर: लद्दाख के खारदुंगला में बर्फीला तूफान, 3 लोगों की मौत, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2019 09:45 am IST,  Updated : Jan 18, 2019 01:05 pm IST

लद्दाख के खारदुंगला में शुक्रवार सुबह बर्फीला तूफान कहर बन टूटा। इस बर्फीले तूफान की चपेट में 4 गाडि़यां आ गई।

Leh - India TV Hindi
Leh 

लद्दाख के खारदुंगला में शुक्रवार सुबह बर्फीला तूफान कहर बन टूटा। इस बर्फीले तूफान की चपेट में 4 गाडि़यां आ गई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बर्फ में दब जाने के चलते 3 लोगोंं की मौत हो गई। इस तूफान केे चलते अभी भी करीब 7 लोग लापता हैं। लोगों को बचाने के लिए सेना ने रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

प्राप्‍त खबर के अनुसार यह बर्फीला तूफान लेह से 34 किमी. दूर खारदुंगला में आया है। एवलांच की वजह से सड़क से गुजर रही 4 गाडि़यां बर्फ में दब गई। इन वाहनों में 10 लोग सवार थे। ये सभी लोग बर्फ के नीचे दबे हैं। सेना के जवान इन लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत