1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. थोड़ी देर में शुरू होगी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक, पीएम मोदी, आडवाणी और अमित शाह होंगे शामिल

थोड़ी देर में शुरू होगी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक, पीएम मोदी, आडवाणी और अमित शाह होंगे शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2020 05:08 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 05:14 pm IST

बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

somnath mandir trust meeting pm modi advani and amit shah will join । थोड़ी देर में शुरू होगी सोमनाथ- India TV Hindi
थोड़ी देर में शुरू होगी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक, पीएम मोदी, आडवाणी और अमित शाह होंगे शामिल Image Source : TWITTER

गांधी नगर. अब से थोड़ी देर बाद शाम 6 बजे सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट में 8 सदस्य है, लेकिन इसमें फिलहाल 7 सदस्य हैं।

इन सदस्यों में पीएम मोदी, एलके आडवाणी, अमित शाह, केशुभाई पटेल, हर्षवर्धन नेवतिया, पीके लहेरी, जीडी परमार शामिल हैं। आपको बता दें कि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ही प्रभास पाटन में मौजूद 64 मंदिरों का मैनेजमेंट देखता है।

इसके अलावा सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के पास करीब 2 हजार एकड़ जमीन है। इतना ही नहीं, सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट चंदा इकट्ठा करना और मंदिर से संबंधित और कामकाम भी करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत