1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद में बेटे ने मां के शव को फुटपाथ पर छोड़ा, अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे

हैदराबाद में बेटे ने मां के शव को फुटपाथ पर छोड़ा, अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2020 07:13 am IST,  Updated : Aug 31, 2020 07:13 am IST

हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में 70 वर्षीय महिला के शव को उसके बेटे ने कथित तौर पर फुटपाथ पर छोड़ दिया था।

हैदराबाद में बेटे ने...- India TV Hindi
हैदराबाद में बेटे ने मां के शव को फुटपाथ पर छोड़ा Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

हैदराबाद: यहां के बंजारा हिल्स इलाके में 70 वर्षीय महिला के शव को उसके बेटे ने कथित तौर पर फुटपाथ पर छोड़ दिया था। पुलिस ने रविवार को कहा कि चार दिन तक बुखार आने के बाद महिला की मौत हो गई थी और उसके बेटे ने दावा किया कि उसने मां के शव को एक कंबल में लपेटकर छोड़ दिया क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे।

उन्होंने कहा कि कंबल में शव लिपटा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि महिला इलाके में भीख मांगती थी और बाद में यह भी पता चला कि वह अपने बेटे के साथ रहती थी जो एक अपार्टमेंट में चौकीदार है।

उन्होंने कहा कि बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पास अंत्येष्टि के लिए पैसे नहीं थे और बुखार से मौत होने के कारण इमारत के मालिक उसके लिए समस्या खड़ी कर सकते थे, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत