1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया गांधी रुटीन चेकअप के लिए राहुल गांधी के साथ अमेरिका रवाना हुईं

सोनिया गांधी रुटीन चेकअप के लिए राहुल गांधी के साथ अमेरिका रवाना हुईं

 Reported By: Vijai Laxmi @Vijai_laxmi
 Published : Sep 12, 2020 09:20 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 09:40 pm IST

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी उपचार के लिए अमेरिका रवाना हुई हैं। राहुल गांधी भी उनके साथ अमेरिका के लिए गए हैं।

Sonia Gandhi along with Rahul Gandhi left for USA for routine Checkup । - India TV Hindi
Sonia Gandhi along with Rahul Gandhi left for USA for routine Checkup ।  Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी उपचार के लिए अमेरिका रवाना हुई हैं। राहुल गांधी भी उनके साथ अमेरिका के लिए गए हैं। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए आज विदेश गई हैं। यह चिकित्सा जांच महामारी के कारण टल गई थी। उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मौके पर हम उनकी अच्छी कामना के लिए धन्यवाद देते हैं।’’ बता दें कि, इसके पहले सोनिया गांधी को जुलाई के आखिरी में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भी रूटीन जांच के लिए भर्ती कराया गया था। 

विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने शुक्रवार (12 सितंबर) को संगठन में व्यापक बदलाव को मंजूरी प्रदान की। सोनिया गांधी ने बेटी प्रियंका गांधी समेत कुल नौ महासचिव नियुक्त किए हैं। सोनिया गांधी ने बतौर अध्यक्ष अपने कामकाज में मदद के लिए 6 सदस्यीय स्पेशल कमिटी का गठन किया। कांग्रेस पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए गुलाम नबी आजाद को महासचिव पद से हटाया गया।

14 सितंबर से शुरू हो रहा है संसद का मानसून सत्र

गौरतलब है कि, कोरोना वायरस संकट के बीच 14 सितंबर से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कुल 18 बैठकें होंगी। इस बार सदन में शनिवार और रविवार छुट्टी नहीं होगी। लोक सभा पहले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बैठेगी, बाकी दिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक बैठक होगी। प्राइवेट मेंबर बिजनेस नहीं होगा। इसी तरह राज्य सभा पहले दिन यानी 14 सितंबर को दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक बैठेगी लेकिन बाकी दिन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ही बैठेगी।

सरकार ने सोमवार (14 सितंबर) से शुरू होने वाले संसद के मानसूत्र सत्र के दौरान पेश करने के लिये 23 नये विधेयक सूचीबद्ध किये हैं जो 11 संबंधित अध्यादेश का स्थान लेंगे। सरकार ने 18 दिनों के सत्र के दौरान जिन अध्यादेशों को विधेयक के रूप में पारित कराने की योजना बनाई है, उनमें से एक स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा की रोकथाम से जुड़े कदमों से संबंधित अध्यादेश है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत