1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया गांधी ने कहा, नेताजी हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे

सोनिया गांधी ने कहा, नेताजी हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे

 Written By: IANS
 Published : Jan 23, 2016 01:56 pm IST,  Updated : Jan 23, 2016 01:56 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को नेताजी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए देश के महान सपूतों में से एक बताया।

sonia gandhi- India TV Hindi
sonia gandhi

नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस अपनी देशभक्ति के लिए प्रत्येक भारतीय के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को नेताजी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए देश के महान सपूतों में से एक बताया।

सोनिया ने कहा, "वह अपनी देशभक्ति के लिए हमेशा हर भारतीय के दिल में जिंदा रहेंगे।"

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कभी महात्मा गांधी के करीबी रह चुके नेताजी के बारे में बताया जाता है कि उनकी मौत 1945 में फोरमोसा (अब ताइवान) में एक विमान दुर्घटना में हो गई थी। लेकिन यह आज भी रहस्य बनी हुई है। सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्र और कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती।

नेताजी का जन्म 23 जनवरी, 1897 को कटक में हुआ था, जो अब ओडिशा में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत