
1. नेशनल सिक्योरिटी गार्ड
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) भारत की सबसे प्रमुख सिक्योरिटी फोर्स है। इसका काम टेररिस्ट एक्टीविटी को रोकना और राज्य में हो रहे इंटरल डिस्टरबेंस को संभालना होता है। इसे आम भाषा में एनएसजी, ब्लैक कैट या कमांडो के नाम से जाना जाता है। 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इसकी की स्थापना की गई। वहीं 25 अप्रैल 1993 को इंडियन एयरलाइंस बोइंग 737 के हाईजैक के बाद NSG ने ऑपरेशन अश्वमेध चलाकर हाईजैकर्स को पकड़ा।