1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नासिक कुम्भ मेला के लिए आज से चली स्पेशल ट्रेन

नासिक कुम्भ मेला के लिए आज से चली स्पेशल ट्रेन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2015 01:28 pm IST,  Updated : Jul 15, 2015 12:35 pm IST

नई दिल्ली: नासिक में होने वाले कुम्भ मेला के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन शुरु की है जोकि हावडा और नासिक रोड के बीच छह फेरों के लिए चलाई जाएगी। इस ट्रेन में दो एसएलआर,

नासिक कुम्भ मेला के...- India TV Hindi
नासिक कुम्भ मेला के लिए आज से चली स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली: नासिक में होने वाले कुम्भ मेला के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन शुरु की है जोकि हावडा और नासिक रोड के बीच छह फेरों के लिए चलाई जाएगी।

इस ट्रेन में दो एसएलआर, दो सामान्य एवं 10 स्लीपर, 04 एसी-तृतीय तथा एक एसी द्वितीय श्रेणी सहित कुल 19 कोच रहेंगे।

सुबह पहुंचेगी रायपुर हावडा से चलने वाली स्पेशल ट्रेन शाम साढ़े छह बजे छूटेगी। रात 10 बजे टाटा नगर, सुबह 4.50 बजे बिलासपुर, 6.25 बजे रायपुर तथा सवा 11 बजे नागपुर होती हुई शाम करीब साढ़े सात बजे नासिक रोड पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी में दोपहर बाद साढ़े चार बजे नासिक रोड से चल कर ट्रेन आधी रात बाद 1.20 बजे नागपुर, सुबह 5.25 बजे रायपुर तथा 7.20 बजे बिलासपुर होती हुई शाम सवा छह बजे हावड़ा पहुंचेगी।

02860 हावडा-नासिक रोड कुम्भ स्पेशल जुलाई - 12 जुलाई, अगस्त में- 17, व 27 तथा सितम्बर में-11, 16 व 23 को चलेगी।

02859 नासिक रोड -हावडा कुम्भ स्पेशल जुलाई में - 14 जुलाई, अगस्त में- 19 व 29 तथा सितम्बर में- 13, 18 व 25 को चलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत