1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत अब अमेरिका के लिए हर लिहाज से अहम : अमेरिकी थिंक टैंक

भारत अब अमेरिका के लिए हर लिहाज से अहम : अमेरिकी थिंक टैंक

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2015 10:53 am IST,  Updated : Nov 13, 2015 10:53 am IST

वाशिंगटन: एक शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक ने आज कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान से कहना चाहिए कि वह अपनी सरजमीं से पैदा हो रहे आतंकवाद और भारत की ओर इसके रख से निपटने में अपने

भारत अब अमेरिका के लिए...- India TV Hindi
भारत अब अमेरिका के लिए हर लिहाज से अहम

वाशिंगटन: एक शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक ने आज कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान से कहना चाहिए कि वह अपनी सरजमीं से पैदा हो रहे आतंकवाद और भारत की ओर इसके रख से निपटने में अपने दायित्वों को निभाए। थिंक टैंक ने कहा कि भारत अब अमेरिकी हितों के लिए लगभग हर पहलू से अहम हो गया है। काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (सीएफआर) ने भारत पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका और भारत को करीबी सहयोग के जरिए आपसी स्वहित के कदम उठाने चाहिए और पाकिस्तान से जवाबदेही की मांग करनी चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'अमेरिका को मांग करनी चाहिए कि पाकिस्तान एक राष्ट्र के तौर पर अपनी सरजमीं से पैदा हो रहे आतंकवाद, जिसका रुख भारत और अफगानिस्तान दोनों तरफ है, से निपटने में अपने दायित्वों को निभाए।' रिपोर्ट में कहा गया, 'यदि पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू नहीं करना चाहता तो वॉशिंगटन को रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए उसे अमेरिकी करदाताओं के धन भेजने की प्रक्रिया बंद करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश