1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मां की दवा लेने निकला था- वो मरता रहा, दिल्ली देखती रही

मां की दवा लेने निकला था- वो मरता रहा, दिल्ली देखती रही

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 24, 2015 08:22 pm IST,  Updated : Jul 24, 2015 11:02 pm IST

नई दिल्ली: आधी रात में दिल्ली की सड़क पर एक भीषण हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर बैठा लड़का सड़क पर तड़पता रहा लेकिन कोई मदद

VIDEO: वो मरता रहा, दिल्ली...- India TV Hindi
VIDEO: वो मरता रहा, दिल्ली देखती रही

नई दिल्ली: आधी रात में दिल्ली की सड़क पर एक भीषण हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर बैठा लड़का सड़क पर तड़पता रहा लेकिन कोई मदद के लिए सामने नहीं आया।

मां की दवाई ले निकला, बहन की शादी थी, वो मरता रहा, दिल्ली देखती रही

विनीत अपनी मां के लिए दांत के दर्द की दवा लेने घर से बाहर निकला था। 3 दिन बाद घर में बहन की शादी थी।

विवेक विहार इलाके में हुए इस हादसे की CCTV तस्वीरों में टक्कर की तस्वीर देखी जा सकती है। ये टक्कर कितनी तेज थी टक्कर के बाद स्कूटी से चिनगारी निकलने लगी। स्कूटी सीधे सिग्नल के पोल से जा टकराई और स्कूटी पर बैठा लड़का बीच चौराहे पर तड़पने लगा। इस भीषण हादसे के बाद कार में बैठा ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ। इससे बेदिल दिल्ली की तस्वीर पूरी दुनिया के सामने आ गई।  

हादसा 20 जुलाई को रात 11.30 बजे हुआ। पूरे 9 मिनट तक ये लड़का सड़क पर तड़पता रहा। इस दौरान लोग आते जाते रहे, बाइक पर सवार 2 लड़के विनीत नाम के इस लड़के के पास से गुजरे। सड़क के उस पार लोग आते जाते रहे लेकिन किसी ने विनीत को देखने तक की कोशिश नहीं की। 9 मिनट बाद मौके पर PCR आई। तब तक इस लड़के की जान जा चुकी थी।

हादसे का वीडियो देखने के लिए क्लिक करे-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत