1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुवाहाटी में रनवे पर तय बिंदु से पहले उतरा स्पाइसजेट का विमान, दो पायलाट सेवा से हटाए गए

गुवाहाटी में रनवे पर तय बिंदु से पहले उतरा स्पाइसजेट का विमान, दो पायलाट सेवा से हटाए गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2020 07:07 pm IST,  Updated : Dec 05, 2020 07:07 pm IST

गुवाहाटी हवाईअड्डे पर शुक्रवार को स्पाइसजेट का एक विमान रनवे पर निर्धारित स्थान से पहले उतर गया लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी में रनवे पर तय बिंदु से पहले उतरा स्पाइसजेट का विमान, दो पायलाट सेवा से हटाए गए- India TV Hindi
गुवाहाटी में रनवे पर तय बिंदु से पहले उतरा स्पाइसजेट का विमान, दो पायलाट सेवा से हटाए गए Image Source : FILE

नई दिल्ली: गुवाहाटी हवाईअड्डे पर शुक्रवार को स्पाइसजेट का एक विमान रनवे पर निर्धारित स्थान से पहले उतर गया लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि उसने बेंगलुरु से गुवाहाटी के बीच संचालित उड़ान संख्या एसजी960 को उड़ा रहे स्पाइसजेट के दो पायलटों को सेवा से अलग कर दिया गया है। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्हें रोस्टर से हटा दिया गया है। मामले में जांच चल रही है।’’ 

अधिकारियों के अनुसार विमान रनवे पर निश्चित बिंदु से पहले उतरा लेकिन इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि विमान के उतरते समय रनवे पर कुछ लाइट क्षतिग्रस्त हो गयीं।’’ स्पाइसजेट ने इस मामले में पीटीआई के सवालों का जवाब नहीं दिया। अभी यह पता नहीं चला है कि घटना के समय विमान में कितने यात्री सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि वीटी-एसएलएल रजिस्ट्रेशन नंबर वाला विमान उड़ान के लिए फिट है तथा शुक्रवार को रनवे की घटना के बाद कई उड़ान भर चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत