1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक इलाके में ग्रेनेड हमला 7 सुरक्षाकर्मी सहित 11 घायल

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक इलाके में ग्रेनेड हमला 7 सुरक्षाकर्मी सहित 11 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2019 09:06 pm IST,  Updated : Feb 10, 2019 09:07 pm IST

श्रीनगर के लाल चौक इलाके में आतंकवादियों द्वारा किये गये एक ग्रेनेड हमले में सात सुरक्षाकर्मी सहित 11 लोग घायल हो गये।

Srinagar: Grenade attack by terrorists at Lal Chowk; 7 security personnel among 11 injured- India TV Hindi
Srinagar: Grenade attack by terrorists at Lal Chowk; 7 security personnel among 11 injured

श्रीनगर: श्रीनगर के लाल चौक इलाके में आतंकवादियों द्वारा किये गये एक ग्रेनेड हमले में सात सुरक्षाकर्मी सहित 11 लोग घायल हो गये। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने शाम करीब 6.45 बजे लाल चौक के पैलेडियम सिनेमा के निकट सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला किया। हमले में 11 लोग घायल हो गये। 

उन्होंने बताया, ‘‘आतंकी हमले में चार पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ के तीन जवान और चार नागरिक घायल हो गये।’’ उन्होंने बताया कि घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत