1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर मौसम: डल झील में जमी 3 इंच मोटी बर्फ की परत, कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे

जम्मू-कश्मीर मौसम: डल झील में जमी 3 इंच मोटी बर्फ की परत, कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2020 04:08 pm IST,  Updated : Dec 18, 2020 04:08 pm IST

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। कश्मीर में झीलों और नदियों में करीब 3 इंच बर्फ की मोटी परत जम गई है।

Srinagar Leh Gulmarg Jammu Kashmir Weather Update latest news - India TV Hindi
Srinagar Leh Gulmarg Jammu Kashmir Weather Update latest news  Image Source : INDIA TV

जम्मू कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। कश्मीर में झीलों और नदियों में करीब 3 इंच बर्फ की मोटी परत जम गई है। लेकिन कश्मीर घूमने आए पर्यटकों के लिए यह जगह और यहां के खूबसूरत नजारे किसी खूबसूरत एहसास से कम नहीं हैं। पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। कश्मीर संभाग में गुलमर्ग सबसे ठंडा चल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान लुढ़क कर माइनस 10.6 डिग्री पहुंच गया है। साथ ही द्रास इलाके में तापमान माइनस 28.5 डिग्री पहुंच गया है। पूरे जम्मू-कश्मीर में इस समय तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

द्रास में तापमान -28.5 डिग्री तक पहुंचा

विश्व प्रसिद्ध डल झील में इन दिनों करीब 3 इंच  मोटी बर्फ की परत जम चुकी है। आलम ऐसा है कि करीब झील का आधा हिस्सा जंप का है जिसके कारण शिकारा चलाना भी मुश्किल हो रहा है। डल झील के अलावा कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग का हाल इससे भी बेहाल है। वहां का तापमान करीब -10 डिग्री तक लुढ़क चुका है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में करगिल सबसे ठंडा चल रहा है। लेह और कारगिल का तापमान माइनस 15.9 से माइनस 17 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं ले का द्रास इलाका सबसे ठंडा है जहां का तापमान करीब -28.5 डिग्री तक पहुंच चुका है। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा और त्रिकुटा पहाड़ियों पर भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कटड़ा का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

कश्मीर और करगिल के इलाकों का तापमान

श्रीनगर  -6 .o
पहलगाम - 9 . 2
 गुलमर्ग - 10. 6 
कारगिल - 17.05  
 ले   -15.9
 द्रास इलाका - 28.5
 कुपवाड़ा   - 6. 3
अवंतीपोरा - 7.0 

जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 दिसंबर तक फिलहाल मौसम में किसी भी तरह का बदलाव ना आने की आशंका जताई है बल्कि आने वाली रातें और ज्यादा सर्द हो सकती हैं और तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है। जिसका असर कश्मीर के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में दिख सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत