1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. समर्थकों से खचाखच भरा मंच गिरा, बाल-बाल बचे वरुण गांधी

समर्थकों से खचाखच भरा मंच गिरा, बाल-बाल बचे वरुण गांधी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2016 05:21 pm IST,  Updated : Mar 13, 2016 05:22 pm IST

मुरादाबाद: भाजपा सांसद वरुण गांधी आज उस समय बाल-बाल बच गए जब यहां पार्टी के एक समारोह में उनके समर्थकों से खचाखच भरा एक अस्थाई मंच गिर पड़ा। छजलैट के किसानों के साथ बातचीत करने

varun gandhi- India TV Hindi
varun gandhi

मुरादाबाद: भाजपा सांसद वरुण गांधी आज उस समय बाल-बाल बच गए जब यहां पार्टी के एक समारोह में उनके समर्थकों से खचाखच भरा एक अस्थाई मंच गिर पड़ा।

छजलैट के किसानों के साथ बातचीत करने जा रहे वरण मुरादाबाद-हरिद्वार राजमार्ग स्थित पीली कौठी चौक पर थोड़ी देर ठहरे थे जहां स्थानीय सांसद सर्वेश कुमार ने एक स्वागत समारोह आयोजित किया था।

घटना जिस समय घटी उस समय वरुण गांधी मंच पर कुमार और मुरादाबाद की मेयर वीना अग्रवाल के साथ थे। सुल्तानपुर के सांसद वरुण आज ही 36 साल के हुए हैं। मुरादाबाद के एएसपी यशवीर सिंह ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत