1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भगदड़, 2 की मौत 10 घायल

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भगदड़, 2 की मौत 10 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2015 07:35 pm IST,  Updated : Jul 18, 2015 07:51 pm IST

पुरी: ओडिशा के पुरी में शनिवार को रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह भगदड़ मार्केट तथा

भगवान जगन्नाथ की...- India TV Hindi
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भगदड़ 2 की मौत 10 घायल

पुरी: ओडिशा के पुरी में शनिवार को रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह भगदड़ मार्केट तथा बालागंडी चाक्स इलाके में रथ यात्रा के दौरान हुई।


राज्य के पुलिस महानिदेशक संजीव मारिक ने आईएएनएस से कहा, "हमें अस्पताल के सूत्रों से पता चला कि 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बाद में पुलिस ने कहा कि घटना में एक अन्य महिला की मौत हो गई।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा दूसरे को पुरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत