1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुरी रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 2 की मौत

पुरी रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 2 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 18, 2015 07:43 pm IST,  Updated : Jul 18, 2015 07:46 pm IST

भुवनेश्वर: ओडिशा के पुरी में शनिवार को रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह भगदड़ मार्केट तथा

पुरी रथ यात्रा के...- India TV Hindi
पुरी रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 2 की मौत

भुवनेश्वर: ओडिशा के पुरी में शनिवार को रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह भगदड़ मार्केट तथा बालागंडी चाक्स इलाके में रथ यात्रा के दौरान हुई।


राज्य के पुलिस महानिदेशक संजीव मारिक ने आईएएनएस से कहा, "हमें अस्पताल के सूत्रों से पता चला कि 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बाद में पुलिस ने कहा कि घटना में एक अन्य महिला की मौत हो गई।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा दूसरे को पुरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत