1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी आज करेंगे ‘स्टार्टअप इंडिया’ अभियान का आगाज

PM मोदी आज करेंगे ‘स्टार्टअप इंडिया’ अभियान का आगाज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 16, 2016 11:42 am IST,  Updated : Jan 16, 2016 12:44 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के विज्ञान भवन में आज शाम स्टार्टअप इंडिया अभियान की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए सीईओ और स्टार्ट-अप संस्थापक शिरकत करेंगे। इसके तहत जमीनी स्तर पर

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के विज्ञान भवन में आज शाम स्टार्टअप इंडिया अभियान की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए सीईओ और स्टार्ट-अप संस्थापक शिरकत करेंगे। इसके तहत जमीनी स्तर पर उद्यमों और युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।

औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग के सचिव अमिताभ कांत ने बताया कि स्टार्ट अप इंडिया अभियान में भाग लेने के लिए सिलिकॉन वेली का 48 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम करीब पांच बजे विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में अभियान की शुरुआत करेंगे।

स्टार्टअप इंडिया में नई पॉलिसी के साथ-साथ स्टार्टअप के लिए एक वेबपोर्टल और एप का ऐलान भी हो सकता है। मेक इन इंडिया से स्टार्टअप पोर्टल लिंक होगा। इस दौरान मोदी देश में स्टार्ट अप द्वारा किए गए अनोखे और अभिनव काम को प्रदर्शित करने वाली एक वर्चुअल प्रदर्शनी का अवलोकन और स्टार्ट अप उद्यमियों से चर्चा करेंगे। वह स्टार्ट अप की कार्य योजना को जारी करने के साथ ही समारोह को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि 'स्टार्ट-अप इंडिया' पहल के लॉन्च के बाद वह स्टार्ट-अप उद्यमियों से बातचीत करेंगे। मोदी ने ट्वीट किया, "आज शाम (शनिवार) 'स्टार्ट अप इंडिया' अभियान को शुरू करने के लिए कार्यक्रम में मौजूद रहूंगा। स्टार्ट-अप उद्यमियों से मुखातिब होने का इंतजार कर रहा हूं।"

अपने दूसरे ट्वीट में मोदी ने लिखा, "सरकार का 'स्टार्ट-अप इंडिया' अभियान आज (शनिवार) से शुरू होने जा रहा है। यह अभियान युवाओं की ऊर्जा और उद्यमी भावना को दर्शाता है।" प्रधानमंत्री शनिवार को केंद्र सरकार की 'स्टार्ट-अप इंडिया' पहल के साथ-साथ 'स्टार्ट-अप एक्शन प्लान' को भी लांच करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत