1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में भी तैयार हो NRC, खतरनाक हैं अवैध अप्रवासी: मनोज तिवारी

दिल्ली में भी तैयार हो NRC, खतरनाक हैं अवैध अप्रवासी: मनोज तिवारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2019 12:43 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 12:50 pm IST

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय राजधानी में भी एनआरसी को लागू कराने की मांग की है।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी- India TV Hindi
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी Image Source : ANI

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय राजधानी में भी एनआरसी को लागू कराने की मांग की है। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की जरूरत है क्योंकि स्थिति खतरनाक होती जा रही है। जो अवैध अप्रवासी यहां बस गए हैं वह सबसे खतरनाक हैं। हम यहां भी एनआरसी को लागू करेंगे।

बता दें कि मनोज तिवारी ने यह मांग ऐसे वक्त में की है जब असम में एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्‍ट में लगभग 19 लाख लोग अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। एनआरसी के राज्‍य समन्‍वयक प्रतीक हजारिका ने बताया कि कुल 3,11,21,004 लोगों को इस लिस्ट में जगह मिली है जबकि 19,06,657 लोग लिस्ट से बाहर हो गए हैं। 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्‍त तक एनआरसी की अंतिम सूची जारी करने की अंतिम समय सीमा तय की थी। इस लिस्ट के जारी होने के साथ ही ये तय हो गया है कि मौजूदा वक्त में किसी भारत का नागरिक माना जाए और किसे नहीं। दरअसल, जिनका इस लिस्ट में नाम होगा बस वही देश के नागरिक माने जाएंगे और जिनका नाम नहीं होगा उन्हें भारतीय नहीं माना जाएगा।

एनआरसी से बाहर किए गए लोगों को अब तय समय सीमा के अंदर विदेशी न्यायाधिकरण या फॉरेन ट्राइब्यूनल के सामने अपील करनी होगी। ऐसे में अब दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी NRC को दिल्ली में भी लागू कराने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत