1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 5 दिन में 5 लाख से 6 लाख के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 19108 नए केस

Coronavirus: 5 दिन में 5 लाख से 6 लाख के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 19108 नए केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2020 09:46 am IST,  Updated : Jul 02, 2020 09:50 am IST

24 घंटे के दौरान ही देश में कोरोना वायरस की वजह से 434 लोगों की जान गई है और इस वायरस की वजह से देशभर में अबतक कुल 17834 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं

Coronavirus recovery rate in India reaches to 60 percent- India TV Hindi
Coronavirus recovery rate in India reaches to 60 percent Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेज से फैलता जा रहा है। गुरुवार को कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 6 लाख को पार कर गया है और 5 लाख से 6 लाख के पार जाने में सिर्फ 5 दिन लगे हैं जो एक चिंता की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानि बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे के दौरान देशभर में कुल 19108 नए कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आए हैं और अब देश में कुल कोरोना वायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 604601 हो गया है। 5 दिन पहले यानि 27 जून को यह आंकड़ा 508953 था।  

देश में सिर्फ कोरोना वायरस के मामले ही नहीं बढ़ रहे बल्कि इसकी वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान ही देश में कोरोना वायरस की वजह से 434  लोगों की जान गई है और इस वायरस की वजह से देशभर में अबतक कुल 17834 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से देश में सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हुई हैं। महाराष्ट्र में यह वायरस 8053 लोगों की मौत का कारण बन चुका है जबकि दिल्ली में इसकी वजह से 2803 और गुजरात में 1867 लोगों की जान गई है।

State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till July 2nd
Image Source : INDIA TVState wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till July 2nd

हालांकि कोरोना वायरस को हराकर देश में लोग लगातार ठीक भी हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर ही देशभर में कुल 11881 लोग ठीक हुए हैं और ठीक हो चुके लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 359859 तक पहुंच गया है। अब देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत हो चुका है।

कोरोना वायरस के मरीजों की पहचान के लिए देश में लगातार टेस्टिंग हो रही है और रोजना अब देश में 2 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं, बुधवार को ही देशभर में कुल 2.29 लाख टेस्ट किए गए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा बढ़कर 90.56 लाख के पार पहुंच गया है। दुनियाभर में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन के बाद कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा टेस्ट भारत में ही हो रहे हैं।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.08 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 5.18 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 60.28 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 27.79 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.30 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 14.53 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 60 हजार से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 6.54 लाख केस सामने आ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत