1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Cases in India: 24 घंटे में 8393 नए मामले, 230 लोगों की गई जान

Coronavirus Cases in India: 24 घंटे में 8393 नए मामले, 230 लोगों की गई जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2020 09:17 am IST,  Updated : Jun 01, 2020 11:09 am IST

देश में कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 4835 लोग ठीक हुए हैं। देश के कुल 190535 कोरोना वायरस मामलों में 91818 लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

Coronavirus cured number also rising in India- India TV Hindi
Coronavirus cured number also rising in India Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन इसके साथ कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानि रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना वायरस के 8393 नए मामले आए हैं और देश में अब कोरोना वायरस के मामलों का कुल आंकड़ा बढ़कर 190535 हो गया है। भारत में फ्रांस और जर्मनी से ज्यादा कोरोना वायरस मामले सामने आ चुके हैं।

हालांकि देश में कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 4835 लोग ठीक हुए हैं। देश के कुल 190535 कोरोना वायरस मामलों में 91818 लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 48 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। लेकिन देशभर मे कोरोना वायरस की वजह से अबतक 5394 लोगों की जान भी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान ही देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 230 लोगों की जान गई है।

State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till June 1st
Image Source : INDIA TVState wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till June 1st

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो पूरी दुनिया में 62.63 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 3.73 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हालांकि दुनियाभर में कोरोना वायरस को हराकर 28.46 लाख लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं जहां पर 18.37 लाख मामले सामने आए हैं और 1.06 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील में 5 लाख से ज्यादा, रूपस में 4 लाख से ज्यादा, स्पेन में 2.86 लाख और ब्रिटेन में 2.74 लाख केस सामने आ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत