1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Cases in India: 24 घंटे में 9851 पॉजिटिव केस, 273 लोगों की गई जान

Coronavirus Cases in India: 24 घंटे में 9851 पॉजिटिव केस, 273 लोगों की गई जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2020 09:17 am IST,  Updated : Jun 05, 2020 10:12 am IST

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कुल मामलों का आंकड़ा 2.26 लाख को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और अब कुल मामलों का आंकड़ा 226770 हो गया है।

State wise coronavirus cases deaths and cured cases in...- India TV Hindi
State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India  Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कुल मामलों का आंकड़ा 2.26 लाख को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और अब कुल मामलों का आंकड़ा 226770 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे यानि गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना वायरस के 9851 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में कोरोना वायरस के नए मामले ही नहीं बढ़ रहे हैं बल्कि कोरोना वायरस की वजह से जान गांवाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस की वजह से 273 लोगों की जान भी गई है और देश में इस वायरस की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 6348 हो गया है। देशभर में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र और गुजरात में हुई हैं, महाराष्ट्र में अबतक 2710 लोगों की जान जा चुकी है जबकि गुजरात में 1155 लोगों की जान गई है।

Coronavirus Cases in India: 24 घंटे में 9851 पॉजिटिव केस, 273 लोगों की गई जान
Image Source : INDIATVCoronavirus Cases in India: 24 घंटे में 9851 पॉजिटिव केस, 273 लोगों की गई जान

हालांकि, देश में कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 5355 लोग ठीक हुए हैं। देश के कुल 226770 कोरोना वायरस मामलों में ‭109461 लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 48 प्रतिशत के ऊपर बना हुआ है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामलों वाले देशों में भारत 7वें स्थान पर है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के 66.98 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 3.93 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हालांकि, दुनियाभर में कोरोना वायरस को हराकर 32.49 लाख से ज्यादा लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। ‬‬पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं जहां पर 19.24 लाख मामले सामने आए हैं और 1.10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत