1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India Coronavirus Cases: 24 घंटे में 9971 केस और 287 लोगों की मौत, ठीक हुए कुल 119292 मरीज

India Coronavirus Cases: 24 घंटे में 9971 केस और 287 लोगों की मौत, ठीक हुए कुल 119292 मरीज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2020 09:53 am IST,  Updated : Jun 07, 2020 10:53 am IST

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कुल मामलों का आंकड़ा 2.46 लाख को पार कर गया है।

Coronavirus Cases in India- India TV Hindi
Coronavirus Cases in India Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कुल मामलों का आंकड़ा 2.46 लाख को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस के 9971 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 246628 हो गया है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। मंत्रालय के यह आंकड़े शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक के हैं। 

287 और लोगों की गई जान

देश में कोरोना वायरस के नए मामले ही नहीं बढ़ रहे हैं बल्कि कोरोना वायरस की वजह से जान गांवाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस की वजह से 287 लोगों की जान भी गई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 6929 हो गया है। 

महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा मौतें

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र और गुजरात में हुई हैं। रविवार सुबह को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अब तक 2969 लोगों की जान जा चुकी है जबकि गुजरात में 1219 लोगों की जान गई है। इसके अलावा दिल्ली में 761, मध्य प्रदेश में 399, राजस्थान में 231, तमिलनाडु में 251, उत्तर प्रदेश में 257 और पश्चिम बंगाल में 383 लोगों की मौत हुई है।

ठीक होने वाले लोगों की संख्या 119292 हुई

देश में कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 5220 लोग ठीक हुए हैं। देश के कुल 246628 कोरोना वायरस मामलों में 119292 लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 48 प्रतिशत के ऊपर बना हुआ है। देश का रिकवरी रेट 48.3 फीसदी है।

India Coronavirus Cases: 24 घंटे में 9971 केस और 287 लोगों की मौत, ठीक हुए कुल 119292 मरीज
Image Source : INDIATVIndia Coronavirus Cases: 24 घंटे में 9971 केस और 287 लोगों की मौत, ठीक हुए कुल 119292 मरीज

दुनियाभर में छठे स्थान पर भारत

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामलों वाले देशों में भारत छठे स्थान पर है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 69 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 4 लाख को पार कर गई है। अमेरिका (1,988,544 केस) दुनिया का सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश हैं। इसके बाद संक्रमण के 676,494 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है। फिर, रूस (458,689), स्पेन (288,390), ब्रिटेन (284,868) और भारत (246,622) है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत