1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बन गई रणनीति, जानिए कैसे स्मार्ट बनेगा आपका शहर

बन गई रणनीति, जानिए कैसे स्मार्ट बनेगा आपका शहर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 28, 2016 05:41 pm IST,  Updated : Jan 28, 2016 06:10 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से आज उन 20 शहरों के नाम सार्वजनिक कर दिए गए जिन्हें स्मार्ट बनाया जाना है।

smart city- India TV Hindi
smart city

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से आज उन 20 शहरों के नाम सार्वजनिक कर दिए गए जिन्हें स्मार्ट बनाया जाना है। इन 20 शहरों को किस तरह से स्मार्ट बनाया जाना है उसके लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। एक स्मार्ट सिटी कैसी होगी और उसे किस तरह से तैयार किया जाएगा इस पूरे मामले को आज हम आपको step by step समझाने की कोशिश करेंगे।

सबसे पहले स्मार्ट बनेंगे देश के ये शहर:

भुवनेश्वर, पुणे, जयपुर, सूरत, कोच्चि, अहमदाबाद, दावणगिरी, इंदौर, जबलपुर, विशाखापट्टनम, उदयपुर, गुवाहाटी, बेलगावी, सोलापुर, नई दिल्ली, कोयंबटूर, काकीनाड़ा, भोपाल, चेन्नई और लुधियाना।

स्मार्ट सिटी मिशन के लिए क्या है रणनीति:

  • एक ऐसा समाधान जिसे पूरे शहर पर लागू किया जा सके।
  • शहर में क्षेत्रवार विकास, क्षेत्र के हिसाब से विकास का एक अच्छा मॉडल
  • रेट्रोफिटिंग
  • रिडिवेलपमेंट
  • ग्रीनफील्ड

रेट्रोफिटिंग: इसके जरिए एक ऐसी योजना को सामने लाया जाएगा जिससे स्मार्ट सिटी के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। साथ ही अन्य चीजों में सुधार किया जा सके जिससे कि शहर को रहने के लिहाज से और बेहतर बनाया जा सके। रेट्रोफिटिंग के अंतर्गत शहर में जनता की सहमति से एक 500 एकड़ के क्षेत्र की पहचान की जाएगी। इसके बाद उस क्षेत्र के मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर और वहां के निवासियों की उम्मीद को देखते हुए उसे स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक योजना तैयार की जाएगी।  

रीडिवेलपमेंट: इसके लिहाज से जो ले-आउट तैयार किया जाएगा वो कुछ इस तरह का होगा जिसमें मिक्सड लैंड का उसके घनत्व के हिसाब से बेहतर उपयोग हो सके और रीडिवेलपमेंट की मुहिम असरकारी हो। रीडिवेलपमेंट के तहत उस सिद्धांत पर विचार किया जा रहा है जिसमें शहरी स्थानीय निकायों के जरिए 50 एकड़ के अधिक भूमि का चयन किया जाएगा। इसमें जनता की सहमति सबसे अहम होगी।

ग्रीनफील्ड: खाली और बेकार पड़े करीब 250 एकड़ वाले भूमि के हिस्से के लिए ग्रीनफील्ड डिवेलपमेंट एक स्मार्ट साल्यूशन होगा। इसमे नवीन योजनाओं और फिनांसिंग एवं इम्प्लीमेंटेशन टूल का बेहतर इस्तेमाल किया जाए, साथ ही इसमें गरीबों को किफायती घर उपलब्ध कराए जाने के प्रावधान का भी ख्याल रखा जाएगा। बेतरतीब ढंग से बढ़ती आबादी के मद्देनजर शहरों के लिए शहरों के आसपास ग्रीनफील्ड डिवेलपमेंट की सख्त जरूरत है।

पैन सिटी: पैन सिटी डिवेलपमेंट एक ऐसी परिकल्पना है जिसमें शहरों के मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्टर के लिए एक स्मार्ट समाधान का चयन किया गया है। स्मार्ट साल्यूशन के आवेदनों में तकनीक, संचार और डेटा का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे इन्फ्रास्ट्रक्चर और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

देखें कुछ ऐसे बनेंगे स्मार्ट सिटी:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत