1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रैगिंग से तंग आकर छात्र ने की खुदकुशी

रैगिंग से तंग आकर छात्र ने की खुदकुशी

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2015 04:06 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 04:06 pm IST

हैदराबाद: चेन्नई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे 19 साल के एक छात्र ने संस्थान में अपने एक सीनियर छात्र द्वारा कथित रूप से की गई रैगिंग के बाद यहां निजामपेट स्थित अपने

रैगिंग से तंग आकर...- India TV Hindi
रैगिंग से तंग आकर छात्र ने की खुदकुशी

हैदराबाद: चेन्नई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे 19 साल के एक छात्र ने संस्थान में अपने एक सीनियर छात्र द्वारा कथित रूप से की गई रैगिंग के बाद यहां निजामपेट स्थित अपने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।

केपीएचबी थाना के इंस्पेक्टर वी श्रीकांत गौड ने बताया कि चेन्नई के एक निजी कॉलेज में बी-टेक द्वितीय वर्ष के एक छात्र वी कृष्ण चैतन्या ने कल रात अपने आवास पर छत से लगे पंखे से लटककर कर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया, ‘कृष्णा के परिवार के सदस्यों से मिली एक शिकायत के आधार पर, हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत खुदकुशी के लिए उकसाने और रैगिंग विरोधी कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है।’

उन्होंने बताया कि यह मामला अब चेन्नई में संबंधित थाने को भेजा जाएगा। खुदकुशी करने से पहले कृष्णा ने अपनी डायरी में कथित तौर पर लिखा है कि चेन्नई के अपने कॉलेज में अपने वरिष्ठों में से तीसरे वर्ष के एक छात्र शेखर द्वारा प्रताडि़त किये जाने के बाद वह खुदकुशी कर रहा है।

अधिकारी ने डायरी के हवाले से बताया है कि सीनियर छात्र अपने खर्च के लिए जबर्दस्ती कृष्णा से उसका जेब खर्च ले लेता था और उसकी पिटाई भी करता था।

कृष्णा के परिवार के सदस्य निजामपेट में रहते है और हाल ही में दिवाली मनाने के लिए हैदराबाद आये थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत