जयपुर: राजस्थान में कल एक बारहवीं कक्षा की छात्रा ने दो शिक्षकों द्वारा प्रताडित करने से तंग आकर केरोसीन का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना राजस्थान के बांसवाडा जिले के सदर थाना इलाके की है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि सीकर के एक निजी स्कूल में पढने वाली दीया दीपावली की छुट्टियों में घर आई हुई थी। दीया ने अपने कमरे में कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
पुलिस को मौके से बिना हस्ताक्षर का सुसाइड नोट मिला है जिसमें दीया ने सीकर के स्कूल के शिक्षक पीयूष और रमाकांत पर प्रताडित करने का जिक्र किया है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अन्तिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए प्रेरित करना) के तहत शिक्षक पीयूष और रमाकांत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।