1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 16 साल के लड़के ने बना रखा था CM का फेक ट्विटर अकाउंट, Lockdown के बारे में देता था जानकारी

16 साल के लड़के ने बना रखा था CM का फेक ट्विटर अकाउंट, Lockdown के बारे में देता था जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2020 07:27 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 07:27 pm IST

त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने और राज्य में लॉकडाउन के बारे में अफवाह फैलाने के लिए इसका इस्तेमाल करने के आरोप में 16 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया गया है।

Biplab Kumar Deb- India TV Hindi
Biplab Kumar Deb Image Source : FILE PHOTO

अगरतला: त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने और राज्य में लॉकडाउन के बारे में अफवाह फैलाने के लिए इसका इस्तेमाल करने के आरोप में 16 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिया गया हाई स्कूल का छात्र अगरतला के धलेश्वर का निवासी है। उसने ट्विटर पर एक फेक संदेश ट्वीट किया कि राज्य सरकार ने फिर से शुक्रवार से अगले 7 दिनों के लिए लॉकडाउन प्रतिबंधों को घोषणा की है।

छात्र ने मंगलवार को ट्वीट किया था, "महामारी की स्थिति को देखते हुए, त्रिपुरा सरकार ने शुक्रवार (24 जुलाई) से सात दिनों के तालाबंदी की घोषणा करने का फैसला किया है।" हालांकि, पुलिस छात्र को ट्रैक करने में सफल रही और उसने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया।

बाद में, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा कि ट्विटर हैंडल और संदेश दोनों फेक थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत