1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से विचलित छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से विचलित छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2020 03:13 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 03:13 pm IST

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 13 वर्षीय छात्रा ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput Image Source : FILE PHOTO

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 13 वर्षीय छात्रा ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर सात में अपने निवास में सातवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

भिलाई नगर पुलिस थाने के थानेदार त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को छात्रा के कमरे से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उसने कहा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी है और इस लिए यह कदम उठा रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी राजपूत की प्रशंसक थी और वह उसकी फिल्में देखा करती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को जब लड़की के पिता अपनी पत्नी और अन्य बच्चों के साथ कहीं गए थे तो इस दौरान उनकी बेटी टेलीविजन में सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ देख रही थी और उसने उनके साथ जाने से मना कर दिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह अपने परिवार के साथ वापस घर लौटे तो बेटी को पंखे से लटका पाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत