नई दिल्ली: एक छोटी सी लापरवाही कभी कितनी भारी पड़ सकती है, ये आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के देशबंधु कॉलेज में देखने को मिला। कॉलेज के एक समारोह में एक हादसा हो गया। लोहे का भारी-भरकम लाइट स्टैंड अचानक गिर पड़ा और वो भी महज तीन सेकेंड के भीतर। हादसे में एक छात्र बुरी तरह ज़ख्मी हुआ है।
ये सनसनीखेज़ घटना दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित देशबंधु कॉलेज की है। यहां छात्र-छात्राओं का एक फेस्टिवल चल रहा है जिसमें फैशन शो का भी आयोजन किया गया था। इसमें शिरकत करने के लिए अरविंदो कॉलेज के छात्र भी आए हुए थे।
फैशन शो में गिरा लोहे का स्टैंड
जब स्टेज पर लोहे का पिलर गिरा उस वक्त एक छात्र रैंप वॉक कर रहा था। वो वॉक करते हुए रैंप पर दर्शकों के सामने आया लेकिन जैसे ही वो स्टेज की तरफ लौटा। तभी उसके ऊपर लोहे का भारी भरकम स्टैंड धड़ाम से गिर पड़ा। जिस छात्र के ऊपर स्टेज का ये पिलर गिरा, उसका नाम उत्कर्ष दहिया है और वो बी.कॉम सेकेंड ईयर का छात्र है।
उसके चेहरे पर ज्यादा गहरी चोटें आई हैं। उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन?
ये हादसा क्यों और कैसे हो गया, इसका पता लगाया जा रहा है। देशबंधु कॉलेज में हादसे के पहले तक सब लोग इस इवेंट का लुत्फ उठा रहे थे लेकिन हादसे के बाद रैंप और फेशन शो में मौजूद छात्रों और शिक्षकों के हड़कंप मच गया।
ये घटना मंगलवार की है। दिल्ली के कालकाजी इलाके की पुलिस ने इस घटना पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देखे वीडियो-