1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में ट्रेन पर सेल्फी लेने की कोशिश में छात्र की मौत

मुंबई में ट्रेन पर सेल्फी लेने की कोशिश में छात्र की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 04, 2015 02:22 pm IST,  Updated : Nov 04, 2015 02:22 pm IST

मुंबई: मुंबई में मालगाड़ी की छत पर जाकर सेल्फी लेने के चक्कर में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। 14 साल का छात्र रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़ी मालगाड़ी की छत पर जाकर सेल्फी

ट्रेन पर सेल्फी लेने...- India TV Hindi
ट्रेन पर सेल्फी लेने की कोशिश में छात्र की मौत

मुंबई: मुंबई में मालगाड़ी की छत पर जाकर सेल्फी लेने के चक्कर में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। 14 साल का छात्र रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़ी मालगाड़ी की छत पर जाकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, जब वह बिजली की तारों की चपेट में आ गया। घटना मंगलवार शाम की है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मध्य रेलवे के नाहुर स्टेशन यार्ड में हुई। साहिल सी. एशवारकर ने कथित तौर पर यार्ड में खड़ी एक मालगाड़ी की छत पर चढ़कर सेल्फी लेने की कोशिश की और इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 25,000 वोल्ट वाली बिजली की तारों की चपेट में आ गया। वह 80 प्रतिशत तक झुलस गया। उसे तुरंत पास के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटना के चलते मौत का मामला दर्ज कर लिया है। साहिल सेंट फ्रांसिस जेवियर हाई स्कूल में नौंवी कक्षा का छात्र था। दो दिन पहले ही पिता ने उसे नया फोन बतौर उपहार दिया था, जिसे लेकर वह दोस्तों के साथ सेल्फी लेने मालगाड़ी की छत पर चढ़ा और हादसे का शिकार हुआ। मुंबई में सेल्फी लेने के दौरान किशोर की मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले इसी साल जनवरी में 16 साल के गणेश कुमकुमवती की जोगेश्वरी में ट्रेन की छत पर सेल्फी लेने के दौरान बिजली की तारों की चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत