नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाला वाक्या सामने आया है। शरारती छात्रों की शिकायत करना एक क्लास मॉनीटर को इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान तक गंवानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक नजफगढ़ के एक स्कूल में कुछ छात्र शरारत कर रहे थे। स्कूल के टीचर ने मॉनीटर से शरारती छात्रों ने नाम मांगे थे।
शरारत करने वाले छात्रों का नाम टीचर को दिया
मॉनीटर बनने के बाद नौवीं क्लास के छात्र शुभम ने अपने क्लास में बदमाशी करने वाले कुछ छात्रों के नाम लिख कर टीचर को क्या दे दिया।एक स्टूडेंट और उसके साथी उससे नाराज हो गए और उन्होंने अपना गुस्सा शुभम को दिखाते हुए कक्षा में धमकाया ।
कक्षा में धमकी पार्क में पत्थर से पीटकर की हत्या
क्लास में न केवल उसने शुभम को धमकी दी बल्कि कल शाम में उसकी अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पार्क में पीटकर और पत्थर से वार करके हत्या कर दी। अभी तक आरोपी छात्र फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
घर का इकलौता चिराग था शुभम
14 वर्षीय शुभम घर का इकलौता चिराग था। उससे माँ-पिता और परिवार को उससे काफी उमीद थी। शुभम नजफगढ़ के ही कृष्णा मॉडल प्राइवेट स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ता था। उसकी मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह समझ नही पा रहे हैं यह सब कैसे हो गया। शुभम की माँ कहती है मेरा बेटा मॉनीटर बनना नही चाहता था। उसे जबरदस्ती कलॉस में मॉनीटर बनाया गया। यदि उसे मॉनीटर नही बनाते तो आज ये नौबत नही आती और मेरा बेटा जिन्दा होता। गौरतलब है की कल दोपहर बाद आरोपी छात्र बहाने से शुभम को अपने साथ ले गया और पार्क में पीट पीट कर हत्या कर दी।
गौरतलब है की कल देर शाम तक शुभम घर नही लौटा तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की और फिर छावला थाने पहुंचे। परिवार का आरोप है पुलिस ने कोई सुध नही ली और थाने में बिठाये रखा। बाद में पता चला की शुभम की लाश पार्क में पड़ी हुई है। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राव तुलाराम भेज दिया। और फरार मुख्य आरोपी छात्र के माँ बाप को हिरासत में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हत्या का मामला दर्ज हुआ
पुलिस इस मामले में कैमरे पर कुछ नही बोल रही है। फोन पर डीसीपी आर ऐ संजीव ने बताया की मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में पुलिस लग गई है। वहीं इस मामले में स्कूल प्रसाशन से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने भी कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया और इतना कहा की इसमें स्कूल की कोई गलती नही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।