1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: रेलवे की बहुत बड़ी चूक! खुली मालगाड़ी पर सवार हुए परीक्षार्थी, हो सकता था हादसा

Video: रेलवे की बहुत बड़ी चूक! खुली मालगाड़ी पर सवार हुए परीक्षार्थी, हो सकता था हादसा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2020 09:40 am IST,  Updated : Dec 27, 2020 09:40 am IST

 बक्सर में वन विभाग की परीक्षा थी, परीक्षा में शामिल होने दूसरे जिलों से आए छात्र ट्रेन न चलने के कारण मालगाड़ी पर चढ़कर अपने-अपने परीक्षा केंद्र पहुंचे। वायरल हो रहा वीडियो बक्सर से सटे डुमरांव स्टेशन का है, जिसमें तेज रफ्तार में चलती मालगाड़ी पर सवार लड़कों को देखा जा सकता है।

students travel in open train to reach exam centre watch video Video: रेलवे की बहुत बड़ी चूक! खुली म- India TV Hindi
Video: रेलवे की बहुत बड़ी चूक! खुली मालगाड़ी पर सवार हुए परीक्षार्थी, हो सकता था हादसा Image Source : INDIA TV

बक्सर. बिहार के बक्सर में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बक्सर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छात्र जान को जोखिम में डालकर छात्र मालगाड़ी के खुले डिब्बों में सवार होकर यात्रा करते नजर आ रहे हैं। बक्सर में वन विभाग की परीक्षा थी, परीक्षा में शामिल होने दूसरे जिलों से आए छात्र ट्रेन न चलने के कारण मालगाड़ी पर चढ़कर अपने-अपने परीक्षा केंद्र पहुंचे। वायरल हो रहा वीडियो बक्सर से सटे डुमरांव स्टेशन का है, जिसमें तेज रफ्तार में चलती मालगाड़ी पर सवार लड़कों को देखा जा सकता है।

पढ़ें- एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट्स को भारतीय रेलवे ने दी बड़ी सहूलियत, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, ये रही जानकारी

पढ़ें- रेलवे ने दी गुड न्यूज! जारी की कई और ट्रेनों की लिस्ट, यहां है पूरी जानकारी

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत