1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निर्भय क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण, 1000 किलोमीटर तक लगा सकते हैं निशाना

निर्भय क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण, 1000 किलोमीटर तक लगा सकते हैं निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2019 12:58 pm IST,  Updated : Apr 15, 2019 12:58 pm IST

निर्भय सब-सोनिक क्रूज मिसाइल को देश में ही डिजाइन और तैयार किया गया है, देश की डिफेंस रिसर्च एंड डेवल्पमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) इस मिसाइल को तैयार किया है

Sub-Sonic cruise missile 'Nirbhay' successfully test fired at coast of Odisha- India TV Hindi
Sub-Sonic cruise missile 'Nirbhay' successfully test fired at coast of Odisha

भुवनेश्वर। भारत ने सोमवार को निर्भय सब-सोनिक क्रूज मिसाइल का सफलापूर्वक परीक्षण किया है। यह परीक्षण ओडिशा के तट पर किया गया है, मिसाइल से 1000 किलोमीटर दूरी तक निशाना साधा जा सकता है। निर्भय सब-सोनिक क्रूज मिसाइल को देश में ही डिजाइन और तैयार किया गया है, देश की डिफेंस रिसर्च एंड डेवल्पमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) इस मिसाइल को तैयार किया है। पहली बार इस मिसाइल का परीक्षण 12 मार्च 2013 को किया गया था।

इससे पहले निर्भय सब सोनिक क्रूज मिसाइल का 5 बार परीक्षण किया जा चुका है, पहली बार मार्च 2013, दूसरी बार अक्तूबर 2014, तीसरी बार अक्तूबर 2016, चौथी बार दिसंबर 2016 और पांचवीं बार इस मिसाइल का नवंबर 2017 में परीक्षण किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत