1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंबाला में सूट-बूट वाले चोर ने किए 1 लाख रुपये पर हाथ साफ, CCTV में कैद

अंबाला में सूट-बूट वाले चोर ने किए 1 लाख रुपये पर हाथ साफ, CCTV में कैद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2017 04:59 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 05:40 pm IST

अंबाला शहर की कपड़ा मार्किट में एक दुकानदार से सूट बूट पहना शख्स 1 लाख रूपए चोरी कर चंपत हो गया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि दुपट्टा खरीदने के लिए एक जोड़ा दुकान में आया, उन्होंने दुकान से 1 दुपट्

ambala- India TV Hindi
ambala

अंबाला: अंबाला शहर की कपड़ा मार्किट में एक दुकानदार से सूट बूट पहना शख्स 1 लाख रूपए चोरी कर चंपत हो गया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि दुपट्टा खरीदने के लिए एक जोड़ा दुकान में आया, उन्होंने दुकान से 1 दुपट्टा खरीदा और दुकानदार को उलझाकर 1 लाख रुपये लेकर चंपत हो गए। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

अंबाला शहर में विवेक सिल्क आर्ट की दुकान पर एक जोड़ा आया और उसने दुकान से सामान खरीदा इसके बाद सूट बूट पहने शख्स ने दुकानदार को मनी एक्सचेंज की बातो में उलझा उनके गल्ले में रखा 1 लाख रुपये का पैकेट साफ़ कर दिया। दुकानदार को सूट बूट पहने बाबू की ठगी का अंदाजा भी नहीं हुआ लेकिन रात को जब दुकान का हिसाब बनाया तो 1 लाख रुपये कम मिले तो सीसीटीव फुटेज चेक किया तो देखा कि कोट पेंट पहन जो शख्स दुकान में अपने बीवी के साथ आया था उसी ने उनके गल्ले से 1 लाख रुपये साफ़ कर दिए। 

दुकान से 1 लाख चोरी करने वाला जोड़ा कपड़ो से काफी अच्छे घर का लग रहा था और बातों से भी दुकानदार को उन पर जरा भी शक नही हुआ। फ़िलहाल पुलिस ने CCTV के सहारे इस बंटी बबली के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही इन्हें ढूंढने के लिए सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत