1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुखोई विमान तेजपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

सुखोई विमान तेजपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2019 10:44 pm IST,  Updated : Aug 08, 2019 11:44 pm IST

भारतीय वायु सेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान गुरुवार शाम असम में तेजपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

A Sukhoi 30 fighter jet of the Indian Air Force crashes...- India TV Hindi
A Sukhoi 30 fighter jet of the Indian Air Force crashes minutes after taking off from IAS Tezpur base in Assam. Image Source : PTI

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान गुरुवार शाम असम में तेजपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विमान के दोनों पायलट विमान से निकलने में कामयाब रहे और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि सुखोई एसयू-30 विमान ने एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के लिए तेजपुर से उड़ान भरी थी और स्थानीय उड़ान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी का आदेश दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत