1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा: स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा, अग्निकांड में मरनेवालों की संख्या 25 हुई

ओडिशा: स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा, अग्निकांड में मरनेवालों की संख्या 25 हुई

 Written By: IANS
 Published : Oct 21, 2016 08:35 pm IST,  Updated : Oct 21, 2016 08:35 pm IST

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने इस्तीफा दे दिया है। नायक ने इस्तीफा ऐसे समय में दिया है, जब यहां एसयूएम अस्पताल में अग्निकांड में अबतक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

Bhubneshwer fire- India TV Hindi
Bhubneshwer fire Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने इस्तीफा दे दिया है। नायक ने इस्तीफा ऐसे समय में दिया है, जब यहां एसयूएम अस्पताल में अग्निकांड में अबतक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भेज दिया है। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं अस्पताल चलाने वाले ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष को आज दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।एसयूएम अस्पताल चलाने वाले शिक्षा ओ अनुसंधान चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष मनोज रंजन नायक ने कल तड़के खांडगिरी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

नायक को कल शाम सबडिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कमलकांत नायक के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने उन्हें दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आपको बता दें कि 17 अक्टूबर की शाम में भुवनेश्वर स्थित सम अस्पताल के आईसीयू में आग लग गई थी। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त अस्पताल में करीब 500 मरीज भर्ती थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत