1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुनंदा पुष्कर केस: दिल्ली पुलिस को मिली FBI की फोरेंसिक रिपोर्ट

सुनंदा पुष्कर केस: दिल्ली पुलिस को मिली FBI की फोरेंसिक रिपोर्ट

 Written By: IANS
 Published : Nov 11, 2015 02:24 pm IST,  Updated : Nov 11, 2015 02:24 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त बी. एस. बस्सी ने बुधवार को कहा कि उन्हें कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के विसरा नमूनों की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(FBI) लैब की फोरेंसिक रिपोर्ट मिल

सुनंदा पुष्कर केस:...- India TV Hindi
सुनंदा पुष्कर केस: दिल्ली पुलिस को मिली FBI की फोरेंसिक रिपोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त बी. एस. बस्सी ने बुधवार को कहा कि उन्हें कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के विसरा नमूनों की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(FBI) लैब की फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। सुनंदा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

बस्सी ने संवाददाताओं से कहा, "हमें ई-मेल द्वारा एफबीआई की फोरेंसिक रिपोर्ट मिली है। विस्तृत रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल बोर्ड इसकी जांच करेगा।"

गौरतलब है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों के पैनल ने कहा था कि जिस जहर के कारण सुनंदा की मौत हुई है, उसकी जांच की सुविधा भारतीय लैब में संभव नहीं है। इसके बाद सुनंदा के विसरा के नमूनों को अमेरिका भेजा गया था।

सुनंदा पुष्कर को 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली के एक आलीशान होटल में रहस्मय परिस्थिति में मृत पाया गया था। एक जनवरी, 2015 को पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत