1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता कॉलेज की मेरिट लिस्ट में सनी लियोन का नाम शीर्ष पर, मचा बवाल

कोलकाता कॉलेज की मेरिट लिस्ट में सनी लियोन का नाम शीर्ष पर, मचा बवाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2020 08:23 am IST,  Updated : Aug 28, 2020 08:23 am IST

कोलकाता के एक कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को जारी मेरिट सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का नाम शीर्ष पर पाया गया।

Sunny Leone- India TV Hindi
Sunny Leone Image Source : SOCIAL MEDIA

कोलकाता: कोलकाता के एक कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को जारी मेरिट सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का नाम शीर्ष पर पाया गया। कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में अंग्रेजी बीए (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए जारी पहली सूची में अभिनेत्री का नाम सबसे ऊपर था।

सूची में नाम के साथ आवेदन आईडी, रोल नंबर, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ चार विषयों में प्राप्त अंक भी दिए गए थे। कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा, "यह किसी शरारती व्यक्ति का काम है क्योंकि किसी ने जानबूझकर लियोन के नाम से गलत आवेदन जमा किया है। हमने प्रवेश विभाग से इसे सही करने के लिए कहा है। हम इस घटना की जांच भी करेंगे।"

इस घटना से शिक्षाविदों के बीच ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत