1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शाहीन बाग मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- अभी माहौल ठीक नहीं, 23 मार्च को होगी अगली सुनवाई

शाहीन बाग मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- अभी माहौल ठीक नहीं, 23 मार्च को होगी अगली सुनवाई

 Reported By: Gonika Arora @AroraGonika
 Published : Feb 26, 2020 11:52 am IST,  Updated : Feb 26, 2020 11:54 am IST

सुप्रीम कोर्ट में इस समय शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 23 मार्च तक टाल दी है।

shaheen Bagh- India TV Hindi
shaheen Bagh

सुप्रीम कोर्ट में इस समय शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 23 मार्च तक टाल दी है। कोर्ट ने कहा फिलहाल इस मामले में सुनवाई के लिए माहौल नहीं है। अब इस मामले पर सुनवाई होली के बाद 23 मार्च को होगी। बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकारों ने अपनी रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। इस मामले में आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि हमने रिपोर्ट देख ली है। होली के बाद इसपर सुनवाई करते हैं। तब तक माहौल भी थोड़ा शांत हो जाएगा। 

प्रदर्शनकारियों पर टिप्पणी करते हुए जस्टिस कौल ने कहा कि आप ऐसे सड़क पर प्रोटेस्ट नहीं कर सकते। जस्टिस कौल ने कहा कि हमने न्यूज़ में देखा कि वार्ताकारों ने अपनी तरफ़ से कोशिश की है। ज़रूरी नहीं है कि हर बार समस्या का समाधान मिल जाए। समस्या का समाधान ढूँढने के लिए आउट ओफ़ बॉक्स सोचना पड़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत