1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हार्दिक पटेल को सूरत अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

हार्दिक पटेल को सूरत अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

 Written By: PTI
 Published : Dec 07, 2015 09:02 pm IST,  Updated : Dec 07, 2015 09:02 pm IST

सूरत: एक स्थानीय अदालत ने आज एक मामले में पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। यह मामला 2 महीने पहले सूरत से गुजरने वाले एक राष्ट्रीय

hardik patel- India TV Hindi
hardik patel

सूरत: एक स्थानीय अदालत ने आज एक मामले में पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। यह मामला 2 महीने पहले सूरत से गुजरने वाले एक राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरूद्ध करने के लिए हार्दिक द्वारा अपने साथी कार्यकर्ताओं को कथित रूप से निर्देश देने से जुड़ा है।

 

कथोर ग्रामीण अदालत के न्यायिक मजिस्ट्रेट जेडी सोलंकी ने 22 वर्षीय हार्दिक को कामरेज पुलिस की एक दिन की हिरासत में भेजा। हार्दिक को इस मामले में कामरेज पुलिस द्वारा कल यहां लाजपोर जेल से गिरफ्तार किया गया था।

उनकी गिरफ्तारी लाजपोर से स्थानान्तरण वारंट के जरिये हुई जहां वह देशद्रोह के एक मामले में पिछले दो महीने से बंद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत