1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुशांत सिंह राजपूत के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा- केजरीवाल

सुशांत सिंह राजपूत के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा- केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 05:05 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 05:05 pm IST

टेलीविजन धारावाहिक ‘‘पवित्र रिश्ता’’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘‘काई पो छे!’’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा- केजरीवाल Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनकी मौत को चौंकाने वाला बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "भारत के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की दुखद और चौंकाने वाली मौत ने उनके लाखों प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है। उनकी फिल्म और टीवी करियर के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा। उनके दोस्तों और परिवार को इस नुकसान से निपटने की ताकत मिले।"

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। पश्चिमी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने बताया, ‘‘उन्होंने बांद्रा में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। हमारी टीम वहां है।’’

टेलीविजन धारावाहिक ‘‘पवित्र रिश्ता’’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘‘काई पो छे!’’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘‘शुद्ध देसी रोमांस’’, ‘‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’’, ‘‘राबता’’, ‘‘केदारनाथ’’ और ‘‘सोनचिड़िया’’ जैसी फिल्मों में काम किया था। 

फ़िल्मजगत के लिए एक बड़ा नुक़सान-  राजनाथ

देश के रक्षा मंत्री ने सुशांत की मौत को फिल्मजगत के लिए बड़ा नुकसान बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हिंदी फ़िल्मों के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है।  उनकी अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग क़ायल था। उनका यूँ चले जाना पीड़ादायक है और यह फ़िल्मजगत के लिए एक बड़ा नुक़सान है।ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत