1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुशील चंद्रा जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग के लिए नामित

सुशील चंद्रा जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग के लिए नामित

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 17, 2020 11:05 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 11:05 pm IST

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को जम्मू कश्मीर के लिए प्रस्तावित परिसीमन आयोग में अपना प्रतिनिधि नामित किया है। 

Kashmir- India TV Hindi
Representational Image Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को जम्मू कश्मीर के लिए प्रस्तावित परिसीमन आयोग में अपना प्रतिनिधि नामित किया है। आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की ओर से आवेदन मिलने के बाद, अरोड़ा ने प्रस्तावित आयोग के लिए चंद्रा को अपना प्रतिनिधि नामित किया है। जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद इन क्षेत्रों के नए सिरे से परिसीमन के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया जा रहा है।

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि विधायी मामलों के मंत्रालय के अनुरोध पर अरोड़ा ने चंद्रा को चुनाव आयोग के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में जम्मू कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र को दो पृथक केंद्र शासित क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया था। इन क्षेत्रों में विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन करने के लिए सरकार द्वारा परिसीमन आयोग का गठन करने की प्रक्रिया चल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत