1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: उरी में सेना कैम्‍प के पास दिखे संदिग्‍ध, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा

जम्‍मू कश्‍मीर: उरी में सेना कैम्‍प के पास दिखे संदिग्‍ध, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2019 09:13 am IST,  Updated : Feb 11, 2019 09:34 am IST

जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैम्प के पास सोमवार सुबह संदिग्ध आवाजाही के संकेत मिलते ही सेना चौकन्नी हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरी के राजरवानी स्थित सेना की आर्टिलरी यूनिट के पास रात के अंधेरे में कैम्प पर मौजूद संतरी को संदिग्ध आवाहाजी के निशान दिखाई दिए।

URI Camp- India TV Hindi
URI Camp

जम्‍मू कश्‍मीर के उरी में सेना के कैम्‍प के पास सोमवार सुबह संदिग्‍ध आवाजाही के संकेत मिलते ही सेना चौकन्‍नी हो गई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उरी के राजरवानी स्थित सेना की आर्टिलरी यूनिट के पास रात के अंधेरे में कैम्‍प पर मौजूद संतरी को संदिग्‍ध आवाहाजी के निशान दिखाई दिए। जिसके बाद उसने गोलियां चलाईं। सामरिक रूप से बेहद संवेदनशील माने जोने वाले उरी कैम्‍प में संदिग्‍ध हरकत को लेकर सेना पूरी तरह से मुस्‍तैद हो गई है। फिलहाल सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। 

सेना के मुताबिक पास के नाले में दो संदिग्‍ध लोगों को देखा गया है। फिलहाल सेना और पुलिस के जवान पूरे इलाके की खोजबीन कर रहे हैं। 

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के मुताबिक संतरी ने सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से गोलियां चलाई थीं। दूसरी ओर से किसी प्रकार का हमला या गोली चलने की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल इलाके में किसी आतंकी के छिपे होने की भी कोई खबर नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत