1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वामी अग्निवेश का निधन, मंगलवार को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

स्वामी अग्निवेश का निधन, मंगलवार को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 08:12 pm IST

सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के जाने-माने नेता स्वामी अग्निवेश का दिल्ली में शुक्रवार (11 सितंबर) को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। 

Swami Agnivesh- India TV Hindi
Swami Agnivesh Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के जाने-माने नेता स्वामी अग्निवेश का दिल्ली में शुक्रवार (11 सितंबर) को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। लिवर सिरोसिस बीमारी के चलते स्वामी अग्निवेश को बीते दिनों दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्होंने शुक्रवार शाम लगभग 6.30 बजे अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, स्वामी अग्निवेश को बीते मंगलवार को नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (आईएलबीएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बीते 3 दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। 

आईएलबीएस ने की पुष्टि

आईएलबीएस ने स्वामी अग्निवेश के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, 'स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।'

स्वामी अग्निवेश ने अन्ना हजारे के आंदोलन से लेकर बिग बॉस के घर तक का सफर किया तय

21 सितंबर, 1939 को जन्मे स्वामी अग्निवेश सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे। स्वामी अग्निवेश ने 2011 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, बाद में मतभेदों के चलते वह इस आंदोलन से दूर हो गए थे। स्वामी अग्निवेश ने रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वह 8 से 11 नवंबर के दौरान तीन दिन के लिए बिग बॉस के घर में भी रहे। 

जानिए स्वामी अग्निवेश के बारे में

अक्सर चर्चा में रहने वाले और समाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाले स्वामी अग्निवेश ने 1970 में अग्निवेश ने आर्य सभा नाम की राजनीति पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधासनभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापनी की थी। स्वामी अग्निवेश ने 2011 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाले भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, बाद में मतभेदों के चलते वह इस आंदोलन से दूर हो गए थे। स्वामी अग्निवेश ने रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वह 8 से 11 नवंबर के दौरान तीन दिन के लिए बिग बॉस के घर में भी रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत