1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Exclusive: स्वामी रामदेव का चैलेंज, खुद को कोरोना संक्रमित करके 3-7 दिन में ठीक हो जाऊंगा

Exclusive: स्वामी रामदेव का चैलेंज, खुद को कोरोना संक्रमित करके 3-7 दिन में ठीक हो जाऊंगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 08:26 am IST,  Updated : Jun 14, 2020 09:30 am IST

पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा किया है और इस दवा को लेकर स्वामी रामदेव ने चैलेंज देते हुए कहा है कि वे खुद संक्रमित होकर इस दवा से ठीक होकर दिखाएंगे।

Swami Ramdev- India TV Hindi
Swami Ramdev

नई दिल्ली। योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा है कि योग के जरिए कोरोना का इलाज संभव है। स्वामी रामदेव ने चैलेंज देते हुए कहा है कि वे अपनी बात पर लोगों को भरोसा दिलाने के लिए खुद संक्रमित होकर 3 से 7 दिनों के भीतर ठीक होकर दिखाएंगे। स्वामी रामदेव ने इंडिया टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यह बयान दिया है। इंडिया टीवी के विशेष कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी रामदेव ने कोरोना वायरस का इलाज योग से संभव है। उन्होंने बताया कि अश्वगंधा, गिलॉय और तुलसी से कोरोना का सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है। रामदेव ने कहा कि हमारी कोशिश है कि कोरोना से किसी की मौत न होने पाए। 

बता दें पतंजलि ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवाई बना ली है। इस दवाई का नाम 'कोरोनिल' है। इसके क्लीनिकल ट्रायल का पहले चरण पूरा हो गया है। यह जानकारी इंडिया टीवी के साथ योग गुरू बाबा रामदेव के खास कार्यक्रम में दी गई। इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोनिल दवा से अभी तक सैकड़ों लोग ठीक हो गए है। पतंजलि ने अक्तूबर 2019 से ही कोरोना वायरस के इलाज के लिए रिसर्च शुरू कर दी थी और अब पतंजलि ने इसकी दवाई बनाकर तैयार कर दी है। सलाह दी गई है कि कोरोना के मरीजों को 'कोरोनिल' के साथ ही श्वासारि वटी भी दें। इसकी एक-एक गोली सुबह शाम देने से फायदा होगा। इसके अलावा स्वामी रामदेव ने एक काढ़े के बारे में बताया, जो कोरोना से इलाज में फायदा देगा।

ये है काढ़ा बनाने का नुस्खा

स्वामी रामदेव ने बताया कि गिलोय, अदरक, कच्ची हल्दी, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, मुलेठी, अश्वगंधा, शतावर, दालचीनी, आंवला, नीम, इन सभी को कूटना है और इस काढ़े को घर में बनाकर पी सकते हैं।

स्वामी बालकृष्ण ने किया 100 प्रतिशत सफलता का दावा

इससे पहले कल पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने कहा था कि कोरोना संकट आने के बाद हमने ​वैज्ञानिकों की पूरी टीम को इसकी दवा खोजने के काम पर लगाया। पहले हमने वे अवयव तलाशे जिनसे कोरोना का इलाज किया जा सकता है। इसके बाद हमने कई पॉजिटिव मरीजों पर क्लिनिकल केस ​स्टडी की। यहां हमें 100 प्रतिशत सफलता मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।